सवायजपुर: सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया, भगवान राम पर विवादित बयान से बढ़ा बवाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा लोधी द्वारा भगवान राम और माता कौशल्या को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो के बाद जहां एक ओर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला, वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।