डीग: डीग रामलीला महोत्सव का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अपील
शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के सामने भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की देर शाम गणेश पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश बंसल ने कहा कि “भगवान राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है कि भाई, माता-पिता और प्रजा के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो समाज में कोई समस्या नहीं रहेगी।”