कोरबा: CSEB चौकी के सामने दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मृतक की शिनाख्त नहीं हुई
Korba, Korba | Jul 3, 2026 छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सीएसईबी चौकी के ठीक सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को बेरहमी से रौंद दिया है। इस भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है।