बदलापुर: रामपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व खाद्य सामग्री की चोरी, प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय रामपुर में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रखें गैस सिलेंडर, बर्तन तथा मध्याह्न भोजन में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री चोरी कर ली। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर सहायक अध्यापक बृजेश सरोज ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जबकि प्रधाना