फूलपुर: माहुल में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, शराब की दुकानों पर गुणवत्ता की जांच के लिए स्कैन किया
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल के नेतृत्व में आज शनिवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ठेकों के आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई अभियान के दौरान पुलिस टीम ने माहुल, राजारामनगर और निजामपुर बाजार स्थित सरकारी शराब की दुकानों के अंदर और बाहर जांच ।