टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र के गांवों में बारिश से पहले सुरक्षा इंतजामों का जायजा, कलेक्टर ने पुल-पुलियाओं का किया निरीक्षण
Timarni, Harda | Jul 8, 2026 जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 8 जुलाई 3 :30 बजे टिमरनी क्षेत्र के छिदगांव स्थित गंजाल नदी पुल, करताना-गोदड़ी रपटा और गोदड़ी-नयागांव रपटा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पुल-पुलियाओं पर आवश्यक सूचना बोर्ड और बैरिकेड लगाए जाएं।