कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया, सीएम ने वन क्लिक के माध्यम से प्रदेश के किसानो के खाते मे भावांतर की राशि हस्तांतरित की। विदिशा जिले के 7819 किसानों के खाते में 15 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना मे सोयाबीन बिक्री के दौरान 24 सितंबर से 6 नवंबर तक किसान को मिला लाभ।