राजगढ़: विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और स्त्री धन हड़पने का लगाया आरोप, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 3, 2026 एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडना और स्त्री धन हड़पने का आरोप लगाकर बुधवार राजगढ थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर दर्ज सुनीता पत्नी दिनेश, पुत्री मंगतूराम नायक, निवासी याली हाल वार्ड 2 राजगढ़ ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।