गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP सुशील कुमार ने RE-EXAM NEET परीक्षा के सफल संचालन व कदाचार मुक्त को लेकर परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के द्वारा आज रविवार को RE-EXAM NEET परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन की तैयारियों तथा विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 21 जून रविवार की शाम 4 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।