बारा: टिकरी गांव में घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Bara, Allahabad | Apr 17, 2026 कौंधियारा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में आज शुक्रवार सुबह करीब 7:30 के आसपास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान भुवर प्रजापति(45)के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर जांच में जुटी।