जमुआ: हीरोडीह थाना के साली बदड़ीहा गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 घायल
Jamua, Giridih | May 2, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत साली बदड़ीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शनिवार को 8 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से नरेश वर्मा, संदीप वर्मा, अजीत वर्मा, विजय वर्मा, रामप्रसाद वर्मा और विश्वनाथ महतो घायल हुए हैं।