सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुभाष पुत्र सरदार डामोर निवासी चरकनी, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। थाना पुलिस को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।