बालोद: 14 मई को होगी पीईटी प्रवेश परीक्षा, सुबह 9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार
Balod, Balod | May 12, 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीईटी प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में परीक्षा का आयोजन 14 मई को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।