धमतरी: खपरी की बेटी का कमाल, अब महिलाओं को ड्राइविंग सीखने का प्रशिक्षण दे रही हैं
धमतरी जिले की ग्राम खपरी की निवासी यामिनी साहू आज अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की नई पहचान स्थापित की है। जिला प्रशासन एवं ‘प्रथम’ संस्था के संयुक्त सहयोग से आयोजित स्कूटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर यामिनी ने सफलतापूर्वक ड्राइविंग।