कैराना: कैराना में मांस फेंककर दंडवत कांवड़ को खंडित करने का आरोप, कांवड़िए का वीडियो हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Jul 29, 2026 हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव गोयला खुर्द निवासी धर्मवीर रावल का बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। शाम करीब सात बजे वीडियो सामने आया है। बताया है कि वह बेटियां होने की खुशी में हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहा था। आरोप है कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस से 11 बजे के बीच काकौर के निकट घटना हुई।