चूरू: चूरू में चप्पल फंसने से बाइक फिसली, 3 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Jun 10, 2026 चूरू। दूधवाखारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाइक के टायर में चप्पल फंसने से हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लादड़िया निवासी सुल्तान 55, दीपू 18 और राजेश 45 बाइक पर चूरू आ रहे थे। लादड़िया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के टायर में अचानक चप्पल फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।