चायल: नेवादा में ग्राम रोजगार सेवकों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी दी
नेवादा, कौशांबी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे नेवादा ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी एस.के. राय को मुख्यमंत्री संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी।