पट्टी: एसएससी सीजीएल में मैनहा गांव के समीर पांडे का चयन, गांव में खुशी की लहर
एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद तहसील क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी समीर पांडे ने शानदार सफलता हासिल की है। समीर पांडे, स्वर्गीय संजेश पांडे के पुत्र हैं और उनका चयन आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। समीर की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने गुरुवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास उनकी सफलता पर हर्ष व्