अंबाह: थाना परिसर में स्वच्छता अभियान, पुलिस और नगर पालिका ने किया श्रमदान
Ambah, Morena | May 14, 2026 थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान अंबाह थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस और नगर पालिका द्वारा संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीओपी रवि भदौरिया और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पुलिस स्टाफ व नगर पालिका कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। झाड़ियां हटाई गईं और अनुपयोगी सामग्री को बाहर किया गया।