जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हल्ला बोल
डीजल, पेट्रोल और कामर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।