घाटशिला: दारीसाई कृषि केंद्र में बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों ने किया हंगामा, मिला आश्वासन
दाडिसाई कृषि विज्ञान केन्द्र के अस्थाई मजदूर सहित अन्य कर्मचारीयों ने बुधवार की शाम 5 बजे बकाया मानदेय भुगता को लेकर केंद्र परिसर में जमकर हंगामा किया। अस्थाई मजदूर ने केंद्र में ताला जड़ने के लिए पहुंचे थेे। पर केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अमरेन्द्र चंद्र पांडेय ने मजदूरों को वास्तविक स्थिति बताते हुए आश्वासन दिया की 15 दिनों में कुछ राशि भुगतान कर दिया।