गाज़ीपुर: पुलिस ने ऑपरेशन वज्र चलाकर मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन, 61 चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की
गाजीपुर में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन वज्र चलाया है। इस बात की पुष्टि एसपी डॉ ईरज राजा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बीती देर रात मुख्तार अंसारी के गैंग के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की 12 टीमों ने एक साथ छापेमारी की।