बेंगाबाद: इनरव्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन ने खंडोली में दीपावली महोत्सव व वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन किया
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से गुरुवार को 11.30 बजे से खंडोली स्थित नेचर व्यू रेस्टोरेंट में दीपावली महोत्सव और वरिष्ठ सदस्यों के लिए समान समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम को गति दी गई। जिसमें उनका पारंपरिक तिलक, पुष्पवर्षा और कविता पाठ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।