बटियागढ़ थाना क्षेत्र के घूघस गांव में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया... गाली गलौज के विवाद में आदिवासी कॉलोनी में नरेंद्र साहू के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया,घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पँहुची और पायलट हरेंद्र और आरक्षक देवेंद्र अठ्या द्वारा घायल को बटियागढ पुलिस थाना लाया गया