बहराइच: हमीनपुर गांव में महिला ने मृत नवजात शिशु को दिया जन्म, परिजनों ने लगाया आरोप
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीनपुर गांव में बच्चों-बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला को जमकर मारा पीटा था। महिला गर्भवती थी। महिला चोटिल हो गई थी। वहीं महिला ने घर पर ही मृत नवजात शिशु को जन्म दिया था परिजनो ने आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाने में की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच जारी।