भोरे: दुबे जिगना गांव में नींव निकालने का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के दुबे जिगना गांव में अपनी जमीन में पड़ोसी को घर बनाने से मना करने पर कुछ लोगो ने एक महिला और उसकी बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में दुबे जिगना गांव निवासी मुरारी राम की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उसके जमीन पर पड़ोसी नींव निकाल रहे थे। मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिय।