मुंगेर: नेपाल जा रहे कंटेनर से मुंगेर में सड़क पर बहने लगा कुकिंग ऑयल, तेल भरने उमड़े ग्रामीण
Munger, Munger | Jun 16, 2026 मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-333 पर सोमवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कोलकाता से नेपाल जा रहे एक कंटेनर से अचानक कुकिंग ऑयल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद सड़क पर तेल बहता देख आसपास के ग्रामीण अपने-अपने बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल जमा करने लगे। घटना पड़िया गांव के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर से ते