मंगलवार शाम 6 बजे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने वन मंत्री केदार कश्यप के शासकीय निवास पहुंच उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने वन मंत्री केदार कश्यप को पुष्प गुच्छ देते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा भी हुई ।