सिवनी: भाजपा जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, नेताओं ने किया नमन, प्रभारी मंत्री रहे मौजूद
Seoni, Seoni | Apr 14, 2026 जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, सिवनी विधायक दिनेश रॉय सुमेर सिंह सोलंकी और मीना बिसेन सहित कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को प्रेरणादायी बताया।