सिधवलिया: हकाम गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल,इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर महम्मदपुर बाजार जा रहा था तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।