शिवपुरी: सतनवाड़ा में टेस्टिंग के दौरान 20 फीट ऊंचा उछला पानी का फव्वारा
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा में शुक्रवार की शाम 5 बजे पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान ज्वाइंट पर लगा एमके कॉलर निकलने से करीब 20 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ गया। काफी देर तक पानी बहने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ। जिसका विडियो भी वायरल हुआ है जल निगम के अधिकारी अनंत शर्मा के अनुसार, जानकारी मिलते ही मोटर बंद करवा दी गई।