सहारनपुर: महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम की मन की बात, बूथ बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई
सहारनपुर में बूथ संख्या 422 पर रविवार को महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने समर्थकों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई।