लखीमपुर जिले के गोलगोकरणनाथ से आए पर्यटकों के एक दल को कतरनियाघाट में जंगल सफारी के दौरान बंधा संर पर एक हाथी विचरण करते हुए दिखाई दिया। हाथी को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दल में सुमित कुमार और सूरज सिंह अपने साथियों के साथ जिप्सी पर सवार होकर जंगल भ्रमण पर गए थे। बंथा रोड पर अचानक हाथी को देखकर जिप्सी चालक ने तत्काल अपनी गाड़ी रोक दी।