पड़ाव संघ के 5 हजार कांवरियों का जत्था हंसडीहा से बासुकीनाथ के लिए रवाना
दुमका। उत्तरवाहिनी गंगा कहलगांव से बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए निकली पड़ाव संघ की ऐतिहासिक 114वीं कांवर यात्रा शनिवार को हंसडीहा पहुंचने के बाद आगे के लिए रवाना हुई। करीब 5 हजार शिवभक्तों का जत्था हंसडीहा के रास्ते बासुकीनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है।
• यात्रा में 81 फीट, 61 फीट, 41 फीट और 21 फीट ऊंची थ्री-डी कांवर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
• आधुनिक लाइटिंग, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजी कांवरों को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
• पहली बार यात्रा में शामिल की गई आदियोगी कांवर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
• भगवान शिव एवं अन्य धार्मिक झांकियों से सुसज्जित कांवर यात्रा की भव्यता बढ़ा रही हैं।
• कांवरियों का उत्साह बनाए रखने के लिए 50 से अधिक डीजे म्यूजिक सिस्टम यात्रा के साथ चल रहे हैं।
• हंसडीहा से रवाना होने के बाद शनिवार शाम कांवरियों का जत्था कुरमाहाट स्थित बोल बम सेवा समिति के शिविर पहुंचा।
• रात्रि विश्राम से पहले समिति की ओर से कांवरियों के स्वागत में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।
• गंगा आरती के दौरान शिवभक्त भक्ति में झूमते नजर आए और शिव भक्ति गीतों एवं जयकारों से पूरा कुरमाहाट शिवमय हो गया।
• शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
• रात्रि विश्राम के बाद रविवार को कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगा।
• रविवार शाम जत्था दर्शनिया पहुंचेगा।
• सोमवार को सभी शिवभक्त बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करेंगे।
#श्रावणीमेला #कांवरयात्रा #बासुकीनाथ #हंसडीहा #पड़ावसंघ #बोलबम #बाबाबासुकीनाथ #DumkaNews #SanthalParganaKhabar