नौतनवा: महदेवा बसडिला में परिवारिक विवाद को लेकर दो भाईयों में मार-पीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोल्हुई थाना क्षेत्र के महदेवा बसडिला में परिवारिक विवाद को लेकर दो भाईयों में मार-पीट हो गई।इस घटना में गोबिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल बहुदरी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि चार के खिलाफ मार-पीट गाली-गलौच व धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया है।