नौतनवा: महराजगंज ज़िले के तीन केंद्रों पर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, शिक्षक विधायक ने लिया जायजा
महराजगंज ज़िले में माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन केंद्रों पर रविवार को भी विभिन्न विषयों की लगभग 30 हजार पुस्तकें जांची गई। तीनों केंद्रों पर ड्यूटी में लगे किसी कर्मी ने अवकाश नहीं लगा जिसके चलते सभी मौजूद रहे। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।