नौतनवा: लोकसभा चुनाव को लेकर SSB व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर कराया सुरक्षा का एहसास
होली पर्व व लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रविवार की शाम ठूूूूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय व SSB ठूूूूठीबारी सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर राजाबारी से मरचहवां बार्डर तक पैदल गश्त कर स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया।