बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में हरियाणा के पोस्टमैनों का साइड इफेक्ट!
"लड़की हूँ, फंसा दूंगी" — हरियाणा की महिला पोस्टमैन की उत्तराखंड के सीधे-साधे सजग ग्रामीण को धमकी।
यह वीडियो धारचूला, पिथौरागढ़ के जारा जिबली का बताया जा रहा है, जहां हरियाणा के पोस्टमैन महीनों से आई डाक, जिसमें जनता के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, उन्हें पोस्ट ऑफिस में ही रखे हुए थे।
जब स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया तो हरियाणा की पोस्टमैन ने उन्हें धमकी दे डाली।
प्रशासन इस मामले का संज्ञान ले और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे।
नोट: उत्तराखंड का कोई भी सजग नागरिक इस पर आरटीआई लगाए कि वर्तमान में उत्तराखंड के पोस्ट ऑफिसों में कितने कर्मचारी हैं, आपके सामने सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि हरियाणा भी हमारा है, देश का है। लेकिन यहां से आने वाले अब अधिकांश लोग अपनी धौंस, दादागिरी, पैसों का घमंड, अहंकार और बदतमीजी से प्रख्यात हो रहे हैं।
जबकि हरियाणा के मूल वाशिंदे आज भी सम्मानजनक और इज्जत से रहने वाले लोग हैं, जिनकी गालियां भी मीठी लगती हैं, उनकी "तू" में भी अपनापन लगता है।
लेकिन अब कई लोग आकर हरियाणा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। TopFan