बरहट: बारिश के दौरान कुएं में डूबने से युवक की मौत, नुमर गांव में शोक का माहौल
Barhat, Jamui | Jul 30, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव में मंगलवार देर शाम कुएं में डूबने से पवन कुमार यादव की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने बुधवार को 5 बजे बताया कि वह दिनभर खेत की जुताई करने के बाद घर लौटे थे। तेज बारिश के बीच वह नहाने के लिए कुएं पर गए थे। इसी दौरान बिजली कड़कने से घबराकर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे कुएं में गिर गए और वह कुएं में गिर गया।