ललितपुर: खड़ेरा निवासी किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों ने जानबूझकर कुचलने का लगाया गंभीर आरोप
ग्राम खड़ेरा निवासी महिला ने सोमवार शाम के समय जानकारी देते हुए बताएं कि उनके ससुर गर्मी होने के रविवार रात्रि करीबन 8:00 बजे घर के बाहर लेटे हुए थे। इसी दौरान एक नामजद ट्रैक्टर चालक ने उन्हें ट्रैक्टर चढ़ाकर रौंद दिया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उसने उक्त लोगों पर जानबूझकर हत्या करने की गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।