लक्ष्मीपुर: मोहनपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, नशा मुक्त भारत के लिए लोगों को किया गया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को 12 बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा परिवर्तन राकेश राज एवं पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे किया। पैनल अधिवक्ता ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों, युवाओं पर इसके प्रभाव तथा पुनर्वास की जानकारी दी।