लोहरदगा: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस शनिवार शाम 5:00 बजे पूरे भक्तिभाव और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।