रॉबर्ट्सगंज: म्योरपुर के गडिया गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में चीतल चेक डैम में गिरा, हुई मौत
गड़िया गांव में जंगल से भटककर पहुंचे एक चीतल की आवारा कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में दर्दनाक मौत हो गई, कुत्तों के झुंड से जान बचाने के लिए भाग रहा चीतल घबराहट में एक गहरी सरकारी चेकडेम में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चीतल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।