भरगामा: भैंस चोरी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को भरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार के अपराह्न न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरनगर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव निवासी स्व. यासीन के पुत्र मो. मशकूर के रूप में हुई है।