बेरमो: ढोरी में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.650 टन अवैध कोयला और तीन बाइक जब्त
Bermo, Bokaro | Apr 10, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी क्षेत्र में CISF ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.650 टन अवैध कोयला और तीन लावारिस मोटरसाइकिल जब्त की है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर कारीपानी, अमलो रेलवे साइडिंग और एनसीपी चेक पोस्ट क्षेत्र में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान की।