गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 2 टेंपो किए बरामद
वादी मुकदमा द्वारा थाना गोरखनाथ के तहरीर दिया गया की वादी की ऑटो जो सीएनजी से चलती है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 29 6 2024 को चोरी कर लिया गया। इसके संबंध में थाना गोरखनाथ में मुकदमा पंजीकृत किया गया, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सौरभ सिंह उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रईस और गोरख सिंह को गिरफ्तार किया गया है, उनके कब्जे से चोरी का टैम्पो भी बरामद कर लिया गया है।