गोरखपुर: पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने नेतृत्व में सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
पूर्व राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद के नेतृत्व में आज सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में निषाद समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को को समानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि निषाद समाज कभी भी अलग नही रह और ना ही उनमें कोई बिखराव हुआ है। कुछ लोग जो अपने आप को मसीहा कहते हैं उनको भी निषाद समाज अब उनको भी किनारे कर दिया है।