गोरखपुर: शादी के एक साल बाद तक पति ने नहीं मनाया सुहागरात, मामला गुलरिहा थाने पहुंचा
गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाले एक प्राइवेट स्कूल टीचर का विवाह 1 साल पूर्व कैंपियरगंज की रहने वाली एक लड़की के साथ हुआ था। टीचर की पत्नी ने आज एसपी सिटी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि शादी के 1 साल बीत जाने के बाद भी उसके पति ने उसके साथ सुहागरात नहीं मनाई। पत्नी चाहती है कि पति का मेडिकल जांच कराया जाए लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं है।