उचकागांव: टेंपो और कार की टक्कर में टेंपो पलटा, दो यात्री हुए घायल
ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के मीरगंज-थावे पथ पर चनावे और टोल टैक्स के बीच एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। बुधवार को एक अनियंत्रित कार और टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो सवारियों को लेकर थावे से मीरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी मीरगंज से गोपालगंज की तरफ आ रही थी।