अजयगढ़: रूझ डैम पर विस्थापन का दर्द: किसानों से मिलकर भावुक हुए जीतू पटवारी, पुनर्वास की उठी मांग
Ajaigarh, Panna | May 11, 2026 पन्ना जिले में निर्माणाधीन रुंझ डैम और मझगांय परियोजना को लेकर विस्थापन का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रभावित गांवों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जब मौके पर पहुंचे, तो भावुक कर देने वाले दृश्य सामने आए। किसान और महिलाएं उनसे लिपटकर रो पड़े और अपने उजड़े घरों की दर्दभरी कहानी सुनाई।